शाहरुख़ ख़ान को आयकर विभाग का नोटिस

शाहरुख़ ख़ान को आयकर विभाग का नोटिस

आयकर विभाग ने शाहरुख़ ख़ान को दुबई में उनकी एक ‘विला’ पर टैक्स अदा करने के लिए नोटिस दिया है.

मुंबई में आयकर विभाग ने फ़िल्म अभिनेता शाहरुख़ ख़ान को नोटिस जारी किया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ आयकर विभाग ने शाहरुख़ को नोटिस जारी करते हुए संयुक्त अरब अमीरात में उनकी एक ‘विला’ पर टैक्स अदा करने को कहा है.

दावा ये है कि ये विला शाहरुख़ को 2008-09 में एक कंपनी का प्रचार करने के लिए तोहफ़े के रूप में दी गई थी. इसकी क़ीमत लगभग 18 करोड़ रूपये है.

पीटीआई के मुताबिक शाहरुख़ ख़ान का कहना है कि ये तोहफ़ा, उनके बिज़नेस या काम से हुई आय का हिस्सा नहीं माना जा सकता.

अप्रैल 2009 में फ़ाइल किए गए अपने आयकर रिटर्न में शाहरुख़ ख़ान ने 2008-09 में व्यवसाय, घर, संपत्ति आदि से 126.31 करोड़ रुपए की आय दिखाई थी.

इसी रिटर्न में उन्होंने द पाम, जुमेरा, दुबई, में 8,500 स्क्वेयर फ़ीट में बनी, दो मंज़िला विला को नखील पब्लिक जॉइन्ट स्टॉक कंपनी से मिले तोहफ़े के तौर पर दिखाया था.

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार शाहरुख़ को बतौर तोहफ़ा मिली इस विला पर आयकर बनता था और इसके लिए उन्हें 26 नवंबर, 2010 को नोटिस जारी किया गया था.

शाहरुख़ ने अपने जवाब में कहा था कि ये तोहफ़ा उनकी आय का हिस्सा नहीं माना जा सकता.

लेकिन आयकर ने ये जवाब नकार दिया और दिसंबर, 2010 में उन्हें दूसरा नोटिस पकड़ा दिया जिसमें इसे टैक्स देने योग्य संपत्ति बताया. विभाग के अनुसार, कंपनी शाहरुख़ ख़ान को बतौर ब्रैंड अम्बैसेडर इस्तेमाल कर रही थी.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X