..................... SRK won hearts non abusive slang teri baat ka baida maarun learnt from jackey shroff Shahrukh khan reaction on fan demand - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान से शख्स ने कर दी ऐसी पर्सनल डिमांड, किंग खान ने दी ऐसी गाली कि... हिल गए सुनने वाले

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Reaction On Fan Demand: सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी तहजीब और बात करने के अंदाज से किसी को भी अपना बना लेने के लिए मशहूर हैं। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ इंडिया बल्कि दुनिया भर में जबरदस्त है। ऐसे में वो अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए तरह तरह की खास चीजें करते रहते हैं और जितना पॉसिबल हो अपने फैंस की जायज डिमांड भी पूरी करते दिखाई देते हैं। कुछ ऐसा ही किंग खान ने इस बार किया है।

फैंस से जुड़े रहने के लिए शाहरुख खान के दिलचस्प तरीके

दरअसल, शाहरुख खान अकसर सोशल मीडिया और ट्विटर के जरिए अपने फैंस के साथ लाइव सेशन और #AskSRK के जरिए बातचीत करते रहते हैं। इसके साथ ही किंग खान अकसर मन्नत के बाहर इंतजार कर रहे अपने फैंस के मिलते रहते हैं। अब एक बार फिर से #AskSRK के दौरान शाहरुख खान ने @pkrb नाम के ट्विटर यूजर की डिमांड को हाथों हाथ पूरा कर दिया है। किंग खान इस सेशन में अपने ज्यादा से ज्यादा फैंस के रिप्लाई करने की कोशिश करते हैं।

शख्स की डिमांड पर शाहरुख खान ने दी गाली!

इस शख्स ने किंग खान के रिएप्लाई को पाने की ऐसी एक्साइटमेंट दिखाई कि खुद शाहरुख भी इसकी डिमांड पूरी किए बिना नहीं रह पाए। इस शख्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शाहरुख खान सर कम से कम गाली ही दे दो पर रिप्लाई दे दो'। किंग खान ने इस शख्स की डिमांड पूरी करते हुए रिप्लाई किया, 'तेरी बात का बैदा मारूं..हाहा (ये प्यारी सी नॉन गाली मैंने सिर्फ और सिर्फ जैकी श्रॉफ से सीखी है) खुश?'

शाहरुख खान जैकी श्रॉफ की दोस्ती है पुरानी

किंग खान का ये रिएक्शन हर किसी का जीत रहा है और फैंस शाहरुख खान का ये अंदाज देख अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ रीयल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त है और दोनो देवदास जैसी हिट फिल्मों से भी साथ दिखाई दे चुके हैं।

Read more about: shah rukh khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X