करीना, प्रियंका, दीपिका के साथ शाहरुख

फिल्म है 'बिल्लू बार्बर', जिसमें एक आईटम गीतों में किंग खान इन तीनों अभिनेत्रियों के साथ नृत्य करते नजर आएंगे।
करीना की मानें तो फिल्म में शाहरुख के साथ उनका गीत के लिए वो काफी खुशी महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गीत काफी अच्छा है। शाहरुख के साथ यह आईटम गीत करके काफी मजा आया।
'बिल्लू बार्बर' में कोरियोग्राफी प्रसन्ना कर रहे हैं। करीना ने कहा कि वे प्रसन्ना के साथ काम करके खुश हैं। शाहरुख की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, वो और सैफ दोनों ही शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी को पसंद करते हैं। वे हमारे परिवार की तरह हैं।
प्रियंका ने कहा कि वे शाहरुख की बड़ी प्रशंसकों में से हैं। शाहरुख के साथ आइटम गीत में नजर आने के विचार से ही वे खुश हैं।
करीना कपूर दीपिका पादुकोण प्रियंका चोपड़ा बिल्लू बार्बर बॉलीवुड शाहरुख खान billoo barbar bollywood deepika padukone film kareena kapoor priyanka chopra shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications