गौरी मिनी स्कर्ट में नापसंदः शाहरुख
मुंबई। लाखों हसीनाओं के दिलों की धड़कन शाहरुख खान कभी अपने लुक को लेकर काफी असहज थे इसीलिए वह अपनी पत्नी गौरी खान की सुंदरता से असुरक्षित महसूस करते थे। यहां तक की वह गौरी को मिनी स्कर्ट भी पहनने नहीं देते थे।
ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद किंग खान का कहना है कि उन्हें तब बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था जब गौरी अपने बाल खोलकर आती थी। और तो और शाहरुख उन्हें टी-शर्ट और मिनी स्कर्ट पहनने से भी रोक देते थे। यह बात तब की है जब शाहरुख गौरी के साथ डेट कर रहे थे।
फराह खान के सीरियल 'तेरे मेरे बीच में' पेश हुए शाहरुख ने कहा कि "लेकिन 1991 में जब हमारी शादी हो गई तब से मैंने गौरी से ऐसा बर्ताव नहीं किया। गौरी बहुत सुंदर थी, लेकिन मैं तभी तक असुरक्षित महसूस कर रहा था, जबतक हमारी शादी नहीं हुई थी"।


Click it and Unblock the Notifications