शाहरुख ने दिए 'सिक्स पैक एब्स' के टिप्स

शाहरुख ने लिखा है, "खान-पान और कसरत से ही 'सिक्स पैक एब्स' को हासिल किया जा सकता है। आपको खुद को बहुत अनुशासित रखना होगा। आपकी मेहनत 30 से 40 दिनों में रंग दिखाने लगेगी।" उन्होंने जंक फूड मतलब शीतल पेय, आइसक्रीम और चिप्स खाने से दूर रहने की भी सख्त हिदायत दी।
उन्होंने कहा, "आपको हफ्ते में चार बार विशेष कसरत करना होगा और समुचित आहार लेना होगा। पसीना छूटने तक आधा घंटें लगातार भारी व्यायाम कीजिए। आहार में चावल, तले हुए खाद्य पदार्थ और रोटी से बिल्कुल बचिए। खूब पानी पिएं। शराब से कोसों दूर रहिए। 50 मिनट तक कसरत करने के बाद आप संगीत सुनने या किसी अन्य काम में अपना समय न गंवाए। अपने काम में लग जाइए।"


Click it and Unblock the Notifications











