'शाहरुख की हिरासत सामान्य घटना'
अमेरिका में न्यूयार्क हवाई अड्डे पर जांच के लिए फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को हिरासत में लेने की घटना को एक सामान्य घटना बताते हुए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह ने रविवार को कहा कि उन्हें यह बात समझ में नहीं आई कि मीडिया इस मुद्दे पर इतना हो हल्ला क्यों मचा रही है।
हरभजन ने कहा, "यह सामान्य-सी बात है। मीडिया इस मामले को बेकार का तूल दे रही है। इस तरह की घटना मेरे साथ और भारतीय क्रिकेट टीम के हमारे अन्य साथियों के साथ भी घट चुकी है।"
हरभजन ने हालांकि कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि शाहरुख को दो घंटे तक हिरासत में क्यों रखा गया।
उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता कि वाकई में हुआ क्या था। लेकिन मीडिया ने इसे एक बड़ा मुद्दा बना दिया है।"


Click it and Unblock the Notifications











