शाहरुख से एयरपोर्ट पर दो घंटे तक पूछताछ

शाहरुख शिकागों में होने वाले एक समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। उनके साथ उनका स्टाफ भी था। भारतीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही शाहरुख खान को वहां से जाने दिया गया। इस पूछताछ के दौरान शाहरुख को केवल एक फोन ही करने की इजाजत दी गई।
एक न्यूज चैनल के अनुसार शाहरुख खान जब स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के लिए शिकागो जा रहे थे तो नेवार्क एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उन्हें रोककर दो घंटे तक लंबी पूछताछ की। यह पूछताछ उनके सरनेम के कारण हुई है। गौरतलब है कि अमेरिका में कई वर्ष पूर्व सितंबर में हुए आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा काफी सख्त कर दी गई है।
शाहरुख खान के अलावा भारत के तत्कालीन रक्षामंत्री जार्ज फर्नाडिज को भी एक एयरपोर्ट पर पूरे कपड़े खोलकर तलाशी ली गई थी। इसके अलावा फिल्म निर्देशक कबीर खान और भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के साथ भी यह घटना हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications