करीना कपूर के बाद शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का इंस्टाग्राम डेब्यू, बस फिल्मों में आने की देरी
करीना कपूर के बाद शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी ऑफिशियल तौर पर इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। सुहाना खान का इंस्टाग्राम अकांउट अब वेरिफाइड हो चुका है। इसके साथ ही सुहाना खान की लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल होने लगी हैं। सुहाना खान अभी बेशक बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वह बॉलीवुड किड्स में सबसे पॉपुलर हैं। इस बार सुहाना खान अपने इंस्टाग्राम डेब्यू को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।
सुहाना खान की फैन फॉलोइंग अभी भी किसी स्टार से कम नहीं है। फिलहाल वह लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन उनके फैंस उनका बेसब्री से बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











