SRK Birthday- आधी रात को मन्नत के बाहर जमा हुई फैंस की भीड़, शाहरुख खान ने दीं फ्लाइंग किस!

शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन उनके स्टारडम में किसी तरह की कमी नहीं नजर आ रही है। एक बार फिर से इसका प्रमाण उनके घर के बाहर मिला जब फैंस ने हमेशा की तरह जाकर उनको जन्मदिन की बधाई दी। शाहरुख खान जब मन्नत के बाहर आए तो फैंस काफी खुश हुए। उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।
दरअसल 2 नवंबर की आधी रात को, फैंस ने मन्नत की सड़क को जाम कर दिया और पटाखे फोड़कर पठान स्टार का जन्मदिन मनाया। शाहरुख खान ने हमेशा की तरह फैंस को नाराज नहीं किया और वो अपने फैंस को बधाई देने के लिए मन्नत की गैलरी में खड़े हो गए।
शाहरुख ने नन्हे अबराम के साथ फैंस के प्यार का स्वागत किया और उनकी प्रशंसा के आगे झुक भी गए। कुछ मिनट तक शाहरुख खान लगातार अपने फैन्स के सामने झुकते रहे और किस के जरिए उन्हें प्यार भेज रहे थे।
शाहरुख खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस का आलम अलग है, वो कई तरीके से उनका जन्मदिन मनाते हैं। कुछ फैंस ने एक बार फिर से दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को देखकर अभिनेता का जन्मदिन मनाया। फिल्म की स्क्रीनिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो इस बात को प्रमाणित करते हैं कि शाहरुख का एक वफादार प्रशंसक ग्रुप है।
पठान को लेकर चर्चा में हैं-
शाहरुख खान के फैंस इस वक्त उनकी आने वाली फिल्म पठान को लेकर काफी उत्सुक हैं और शाहरुख खान इसकी शूटिंग कर रहे हैँ। अगले साल की शुरुआत में ही पठान रिलीज होकर धमाका करेगी और ऐसा कहा जा रहा है कि आज यानि शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
कई साल बाद वापसी-
शाहरुख खान की फिल्म जीरो जब फ्लॉप हुई थी तो शाहरुख खान ने ऐलान किया था कि वो अब अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर ही काम करेंगे। यही कारण है कि उन्होने काफी लंबा गैप लिया है। हालांकि कुछ समय पहले वो रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र में कैमियो करते दिखे थे।


Click it and Unblock the Notifications











