शाहरूख का 'बारबर' विवादों में

By Staff

SRK's Billu Barber runs into controversy
शाहरूख खान की फिल्‍म बिल्‍लो बारबर रिलीज होने वाली है लेकिन रिलीज होने के पहले ही कुछ विवादों में फंस गई है। सलून और ब्‍यूटी पार्लर से जुड़े हुए लोगो ने फिल्‍म के टाइटल का विरोध करना शुरू कर दिया है।

उनका कहना है फिल्‍म में बारबर शब्‍द का प्रयोग करना अनुचित है। हालांकि शाहरूख की फिल्‍म निर्माता कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कम्‍पनी का मुम्‍बई के 500 नाइओ के साथ फिल्‍म के प्रचार का सौदा हुआ है।

इस सौदे के तहत सभी 500 नाई अपनी दूकान मे फिल्‍म के पोस्‍टर लगाकर फिल्‍म का प्रचार करेंगे। लेकिन शाहरूख ने विरोध के मददेनजर यह घोषणा कर दी है वे फिल्‍म से बारबर शब्‍द हटा देंगे।

शाहरूख ने इस बारे में कहा कि फिल्‍म का टाइटल बदलने का समय नही है क्‍योंकि फिल्‍म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। लेकिन फिर भी लोगो की भावनाओं का ख्‍याल रखते हुए शाहरूख ने फिल्‍म से बारबर शब्‍द हटाने का फैसला ले लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X