आमिर-शाहरुख के बीच हॉलीवुड में टक्कर

By Jaya Nigam

aamir Khan, Shahrukh Khan
आमिर खान और शाहरुख खान की जंग अब सिर्फ बॉलीवुड का हिस्सा नहीं रही। बल्कि इस जंग को अब एक वैश्विक प्लेटफॉर्म मिलने वाला है। अगले साल यानी साल 2011 में आमिर-शाहरुख हॉलीवुड में अपना-अपना सिक्का जमाने के लिए फाइट करते नजर आएंगे।

दोनों ने ही हॉलीवुड की दो अलग-अलग फिल्में साइन की हैं। आमिर खान हॉलीवुड निर्देशक डैनी बॉयल की फिल्म मैक्जिमम सिटी में काम कर रहे हैं। जबकि शाहरुख खान पॉल श्रेडर की फिल्म एक्स्ट्रीम सिटी में काम कर रहे हैं। दोनों की फिल्मों के नाम तो लगभग सेम हैं ही और आश्चर्य जनक रूप से दोनों की फिल्में एक ही विषय पर आधारित है। असल में दोनों फिल्में एक ही नॉवेल पर बन रही हैं। नॉवेल का विषय मुंबई की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति है।

शाहरुख की एक्सट्रीम सिटी मुंबई की मलिन बस्तियों और उनमें रहने वालों की कहानी है। फिल्म इंग्लिश में होगी और फिल्म में मुंबई का फिल्म लाने के लिए निर्देशक पॉल मुबई के धारावी में कुछ दिन तक मलिन बस्तियों के बीच रह कर उनके व्यवहार का अध्ययन भी कर चुके हैं। शाहरुख के अलावा फिल्म में हॉलीवुड एक्टर भी होंगे। अनुभव सिन्हा इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। आमिर खान की हॉलीवुड फिल्म अब तक एक्सपोज नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X