शाहरूख ने मुझे खुद बुलाया था लेकिन मेरे पास उनके लिए कोई फिल्म नहीं है - अंधाधुन डायरेक्टर
हाल ही में अंधाधुन डायरेक्टर श्रीराम राघवन को शाहरूख खान के बंगले मन्नत पर देखा गया और माना जा रहा था कि शाहरूख खान की अगली फिल्म श्रीराम राघवन के साथ फाईनल हो चुकी है। अब श्रीराम राघवन ने साफ किया है कि वो बस शाहरूख खान से मिलने गए थे। काम पर ऐसी कोई खास चर्चा नहीं हुई है।
श्रीराम राघवन ने कई बार कहा है कि वो शाहरूख खान के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन फिलहाल उनके पास ऐसी कोई कहानी नहीं है जो शाहरूख खान के लायक हो। इस बार भी उन्होंने यही बताया कि जब उनके पास कहानी होगी, वो शाहरूख खान के साथ ज़रूर काम करेंगे।
गौरतलब है कि अनुराग कश्यप से लेकर कबीर खान तक हर कोई ये बात कह चुका है कि उन्हें शाहरूख खान के साथ काम करना है लेकिन ऐसा कोई मौका या कहानी ही नहीं आ रही है कि वो शाहरूख खान के साथ काम कर सकें। कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरूख खान कैमियो में नज़र आए थे।
फिलहाल तो शाहरूख की लगातार दो फिल्में बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद वो अपना ध्यान वेब सीरीज़ पर लगा चुके हैं। खबर है कि नेटफ्लिक्स के लिए शाहरूख एक थ्रिलर प्रोड्यूस भी करेंगे और उसमें मुख्य भूमिका भी निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











