श्रीप्रिया ने उत्तराखंड पीड़ितों को दान किए 23 लाख
तमिल फिल्मों की अभिनेत्री रह चुकीं श्रीप्रिया राजकुमार ने उत्तराखंड राहत कोष में 23 लाख रुपये दान करने की घोषणा की है। श्रीप्रिया आने वाली फिल्म 'मालानी 22 पलयमकोट्टई' से फिल्म निर्देशन में कदम रख रही हैं।
एक बयान के अनुसार, "उत्तराखंड राहत कोष में श्रीप्रिया ने 11 लाख रुपये और उनके पति निर्माता राजकुमार सेतुपथी ने 10 लाख रुपये दान किए, जबकि उनकी बेटी स्नेहा और बेटे नागार्जुन ने एक-एक लाख दान किए। इस तरह पूरे परिवार ने 23 लाख रुपये दान किए हैं।"

अस्सी और नब्बे के दशकों में श्रीप्रिया ने 200 से ज्यादा फिल्मों और कुछ टीवी धारावाहिकों में काम किया। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में 'अवल ओरु थोडार कथई', 'आमे कथा' और 'बिल्ला' शामिल हैं।
श्रीप्रिया प्रशंसित मलयालम फिल्म '22 फीमेल कोट्टायम' की तमिल रीमेक फिल्म 'मालानी 22 पलयमकोट्टई' से निर्देशन की शुरुआत कर रही हैं।
फिल्म के निर्माता श्रीप्रिया के पति राजकुमार सेतुपथी होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications