ऐश्वर्या ने भारत से लेकर श्रीलंका तक किया प्रेमियों को बरबाद
ऐश्वर्या राय पर लगाए गये इस आरोप पर लोगों ने कुछ अलग ही प्रतिक्रिया जताई है। हालांकि उनके फैंस इस बात को मानने से इंकार कर रहे है कि ऐश्वर्या राय ऐसा कर सकती हैं। फैंस तो यही कह रहे हैं कि ऐश्वर्या को बदनाम करने के लिए लोग ये बातें कर रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या राय ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों को बरबाद किया है।
अंकुर जो कि दिल्ली के निवासी हैं का कहना है- "ऐश्वर्या राय ने देश से लेकर विदेश तक लोगों को अपने प्यार में बरबाद किया है। अभी तक तो सिर्फ हमें हमारे देश के सुपरस्टार सलमान खान और विवेक ऑबरॉय के बारे में ही पता था लेकिन अब तो श्रीलंका से भी लोग शिकायत कर रहे हैं।"
सोना मिश्रा जो कि ऐश्वर्या को पसंद भी करती हैं उनका कहना है "ऐश्वर्या राय विश्व सुंदरी हैं और उनके चाहने वाले देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी संख्या में हैं। जिसके चाहने वाले इतने हों उसे लेकर इस तरह की बेकार की खबरें तो आती ही रहती हैं। लेकिन इन खबरों में अक्सर कोई सच्चाई नहीं होती।"
सपना जो कि मुंबई की रहने वाली हैं और ऐश्वर्या राय की बहुत बड़ी फैन हैं का कहना है "ऐश्वर्या राय को लेकर इस तरह की बात करने के पीछे इस आदमी के पास जरुर कोई वजह होगी। वो यूं ही नहीं ऐश्वर्या राय का नाम ले रहा है। ऐश के साथ अफेयर को लेकर जो भी खबर है वो पूरी झूठी है। इसके जरिये हो सकता है कि ये आदमी खुद को सुर्खियों में लाकर अपना कोई मतलब सिद्ध करना चाहता हो।"


Click it and Unblock the Notifications












