सृजना सुबेदी ने पति के जन्मदिन पर दिखा इतना इमोशनल पोस्ट की छलक उठे यूजर्स के आंसू, बोलीं- हमने वादा किया था..

Srijana subedi

नेपाली इंफ्लुएंसर कपल सृजना सुबेदी और बिबेक पंगेनी की प्रेम कहानी ने हर एक की आंखों में आंसू ला दिए थे। ब्रेन कैंसर की वजह से लगभग डेढ़ साल तक बिवेक पंगेनी बिस्तर पर ही थे, लेकिन उनकी पत्नी सृजना सुबेदी उनका दिन रात ख्याल रखती थीं। वह अपना हर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं। सृजना सुबेदी जिस तरह से पति की सेवा करती थीं उन्हें देखकर लोग उन्हें कलयुग की सीता कहने लगे थे। वह अपने फॉलोअर्स से दिन रात अपने पति के लिए दुआ मांगने को कहती थीं, लेकिन कुदरत का लिखा कोई नहीं बदल सकता।

19 दिसंबर 2024 को सृजना सुबेदी ने अपने पति अपने हमसफर अपने प्रेमी को हमेशा के लिए खो दिया था। सृजना सुबेदी को सफेद साड़ी में देख उनके फॉलोअर्स भी फूट-फूटकर रोए थे। बता दें कि दोनों की स्कूल की लव स्टोरी थी 10 साल पहले दोनों मिले थे। 6 साल तक दोनों रिलेशनशिप में थे फिर जाकर दोनों ने शादी की, लेकिन जब शादी हुई तब सृजना सुबेदी और बिवेक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बता दें कि सृजना सुबेदी ने पति की मौत के बाद एक भी पोस्ट अपने इंस्टा हैंडल पर नहीं डाला था, लेकिन इसके बाद भी लोग सृजना को नहीं भूले। वहीं बीते दिन 21 अगस्त को पति बिबेक के जन्मदिन के मौके पर सृजना ने पति को किस करते हुए एक फोटो शेयर किया।

इस पोस्ट के शेयर करने के साथ ही सृजना सुबेदी ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- 'जन्मदिन भी त्योहार की तरह मनाया जाना चाहिए। उसने मेरी तरफ देखा और मुस्कुराया। वह हंस रहा था और उस समय वह बहुत प्यारा लग रहा था। उसे वेस्टर्न कल्चर पसंद नहीं, लेकिन मुझे गुब्बारे लगाना, केक काटना, साज सजावट करना पसंद है। काश मैं तुम्हें एक छोटे बच्चे की तरह उत्साह में देख पाती। 1 दशक से भी ज्यादा हो गया है जब हमने पहली बार तुम्हारा जन्मदिन मनाया था। हमने तब वादा किया था कि हम कितनी भी दूर क्यों ना हों जन्मदिन साथ में मनाएंगे। पर आज हम कहां मिलेंगे ? शायद सपनों में मिलें। मैं तुम्हें गले लगा कर कहूंगी- मैंने अपने प्यार का वादा पूरा कर दिया है। मैं तुम्हें बादलों में लिपटी बांस की झोपड़ी दिखाऊंगी। इंद्रधनुष से सजा छोटा सा मंच। तुम और मां... तुम हमेशा की तरह घास पर बैठो और मैं तुम्हें देखती रहूंगी।' बता दें कि सृजना सुबेदी के इस पोस्ट और कैप्शन को देख लोग भी इमोशनल हो गए हैं।

Read more about: trending
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X