पति बिबेक पंगेनी के पार्थिव शरीर को देख खुद को रोक नहीं पाई सृजना सुबेदी, वीडियो देख छलनी हो जाएगा दिल

Bibek Pangeni Last Rites Video: मौत कब गले आकर लग जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ये लाइन विवेक पंगेनी पर बिल्कुल फिट बैठती है। 36 वर्षीय विवेक पंगेनी नेपाली पीएचडी स्टूडेंट ने कैंसर से लड़ते हुए 20 दिसंबर को दम तोड़ दिया। पति की मौत के बाद पत्नी सृजना सुबेदी का भी बुरा हाल हो रखा है। अब इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है।
सृजना सुबेदी के इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी का दिल दहल उठा है। ये वीडियो विवेक के आखिरी दर्शन का है। जहां सृजना अपने पति से बिछड़ने पर खुद को संभाल ही नहीं पा रही और फफक-फफक कर रो रही हैं। वीडियो में उनके रोने की आवाज़ साफ सुनाई दे रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि विवेक के पार्थिव शरीर को देखने के बाद सृजना पूरी तरह टूट गई। जहां वो पति विवेक की लंबी उम्र की दिन-रात कामना करती थी, वहीं अब उनका प्यार बिल्कुल बेजान पड़ा हुआ है। उनकी इन रोने की चीखों को सुनने के बाद हर किसी का दिल छलनी हो रहा है।
सृजना ने पति विवेक की मौत के बाद में सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपने दिल का हाल भी बयां किया। वीडियो में वह अपने पति के गले लगा कर रोती हुई नजर आई। बता दे कि उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा कि जब याद आती थी कि ब्रेन कैंसर है तो रोने लगती थी। लेकिन फिर भी योद्धा की तरह लड़ी। लेकिन मैं हार गई और कैंसर तुम जीत गए।


Click it and Unblock the Notifications











