#JustIn: मैं भगवान और श्रीदेवी दोनों से ही बहुत ज़्यादा नफरत करता हूं

Recommended Video

Sridevi: Bollywood Stars mourns sudden demise | FilmiBeat

श्रीदेवी की मौत ने पूरे बॉलीवुड को सदमें डाल दिया है लेकिन रामगोपाल वर्मा के लिए ये किसी डरावने सपने से कम नहीं था। रामगोपाल वर्मा श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी मौत ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया।

राम गोपाल वर्मा ने फेसबुक पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है जो ये साबित करता है कि वाकई वो श्रीदेवी के काफी बड़े फैन हैं।

sridevis-sudden-death-shocks-ram-gopal-verma-shares-heart-wrenching-note

रामगोपाल वर्मा ने लिखा कि मैं विश्वास ही नहीं कर पा रहा कि श्रीदेवी नहीं है। ये तो अच्छा है कि उनकी खूबसूरती और उनकी रूमानीपन को हम डायरेक्टर्स ने कैमरे में कैद रखा है। वो देवी थीं। उनके बारे में सब कुछ बहुत रूहानी था। मैं भगवान का धन्यवाद करता हूं कि उन्हें बनाया।

साथ में मैं लूईस लूमियर का धन्यवाद करता हूं कि कैमरा बनाया जिसमें हमने श्रीदेवी को हमेशा के लिए कैद कर लिया। मैं अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि वो नहीं रहीं। और मैं अपने बिस्तर पर लेटे केवल उनकी यादें समेट रहा हूं।

काश अभी भी ये एक बुरा सपना हो। मैं जागूं और सब कुछ ठीक हो। लेकिन मैं जानता हूं कि ऐसा नहीं है। मैं श्रीदेवी से नफरत करता हूं। मैं उनसे नफरत करता हूं मुझे ये एससास दिलाने के लिए वो भी बस एक इंसान थीं। कोई देवी नहीं।
मैं उनसे नफरत करता हूं मुझे ये याद दिलाने के लिए कि उनके दिल को भी धड़कते रहने की ज़रूरत होती थी। और वो दिल कभी भी रूक सकता है।

मैं नफरत करता हूं इस बात से कि मुझे ज़िंदा रहना पड़ा उनकी मौत की खबरें सुनने के लिए। मैं भगवान से नफरत करता हूं, उन्हें मार डालने के लिए।

और मैं श्रीदेवी से नफरत करता हूं मर जाने के लिए। श्रीदेवी आप जहां भी हैं, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा। आगे पढ़िए रामगोपाल वर्मा का खत -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X