श्रीदेवी ने 45 साल पहले जिस हीरो के साथ किया था रोमांस, अब उसी के बेटे के साथ कोजी हुई जाह्नवी कपूर

Sridevi NT Ramarao Janhvi Kapoor Junior NTR

Sridevi NT Ramarao Janhvi Kapoor Junior NTR: इस समय जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का पार्ट वन काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के कुछ गाने रिलीज भी हो गए हैं और हर गाने में जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर गजब ढाती हुई नजर आई।

जान्हवी और जूनियर एनटीआर की गजब की केमिस्ट्री लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। लेकिन अब फैंस को इस केमिस्ट्री में श्रीदेवी और जूनियर एनटीआर के पापा एंटी रामाराव की याद दिला दी है। जिस तरीके से देवर पार्ट वन में यह दोनों दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं उसी तरीके से 45 साल पहले उनके मम्मी और पापा भी उसी तरीके से पर्दे पर केमिस्ट्री दिखाते हुए नजर आए थे।

फिल्मफेयर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया और इस वीडियो में पहले तो श्रीदेवी और अंतिम रामा राव साथ में नजर आते हैं। बाद में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर को साथ में देखा जाता है। इस पोस्ट के कैप्शन के अनुसार श्रीदेवी और एनटी रामा राव ने 45 साल पहले एक फिल्म में साथ में काम किया था।

अगर हम इस फिल्म के नाम की बात करें तो इसका नाम अकू चाटू पिंधे था। फिल्म को 1979 में रिलीज किया गया था और दोनों के बीच में कई सारे गाने भी फिल्माए गए थे। हैरानी की बात तो यह है कि तब के वक्त में उनकी केमिस्ट्री काफी ज्यादा जबरदस्त देखने को मिली थी। अब दोनों के बच्चे साथ में नजर आ रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देवर पार्ट वन की शूटिंग के वक्त कई बार जान्हवी कपूर में श्रीदेवी की झलक देखने को मिली। जूनियर एनटीआर ने भी खुद एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कुछ सीन्स में जान्हवी कपूर को देखकर ऐसा लगा कि मेरे सामने श्रीदेवी बैठी हुई है। डांस और एक्टिंग के दौरान जान्हवी में श्रीदेवी की झलक देखने को जरूर मिल जाती है।

More from Filmibeat

Read more about: sridevi janhvi kapoor junior ntr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X