'बेटा' फ़िल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद थी ये हसीना, फिर माधुरी दीक्षित ने धक-धक गर्ल बन धड़काया फैन्स का दिल

'धक-धक करने लगा, मोरा जियरा डरने लगा'... गाना तो आपने सुना ही होगा। जब जब किसी पार्टी या शादी में यह गाना बजता है तो हर कोई झूम उठता है। बता दें कि यह गाना 1992 में आई फिल्म 'बेटा' का है। जिसमें माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने बेहद ही जबरदस्त परफॉर्मेंस से हर किसी को दीवाना बना दिया।
यहां तक कि माधुरी दीक्षित को इस गाने से एक खास पहचान मिली और वह रातों-रात सुर्खियों में आ गई। उन्हें हर तरफ 'धक-धक गर्ल' के नाम से जाना जाने लगा। बता दें कि इस फिल्म को डायरेक्ट इंद्र कुमार ने किया। लेकिन माधुरी दीक्षित को वह इस फिल्म के लिए नहीं लेना चाहते थे। वह श्रीदेवी को इस फिल्म में लेना चाहते थे।
तेलुगु फिल्म की कॉपी थी ये मूवी
डायरेक्टर इंद्र कुमार का पूरा मन था कि वह इस फिल्म में श्रीदेवी को लेकर आएंगे। यहां तक कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट और 'धक-धक' गाना भी उन्हीं के हिसाब से रखा गया था। बता दें कि बॉलीवुड फ़िल्म 'बेटा' 1990 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर तेलुगू फिल्म की कॉपी बनाई गई थी। उस फिल्म में चिरंजीवी और श्रीदेवी की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। इतना ही नहीं फिल्म का गाना 'धक-धक' भी उसी तेलुगु फिल्म के गाने का हिंदी रिमेक बताया जाता है।
श्रीदेवी के मना करने पर माधुरी दीक्षित को किया कास्ट
लेकिन डायरेक्टर इंद्र कुमार का सपना पूरा नहीं हो सका। ऐसा इसीलिए क्योंकि श्रीदेवी उन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थी। जिस वजह से उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था। मेकर्स ने इसके बाद माधुरी दीक्षित को इस फिल्म में कास्ट किया। यह फिल्म बेहतरीन और हिट गई। यहां तक कि इस फिल्म के गाने भी इस जबरदस्त हिट हुए थे। बॉक्स ऑफिस पर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने धमाल मचा दिया। इस फिल्म की वजह से माधुरी दीक्षित के करियर ने रफ्तार पकड़ ली थी।


Click it and Unblock the Notifications