22 साल बाद साथ काम करने वाले थे सलमान और श्रीदेवी, दो सुपरफ्लॉप का हिसाब करना था बराबर
Recommended Video

श्रीदेवी की मौत बॉलीवुड को सदमा दे गई। जहां, शाहरूख खान की ज़ीरो उनकी आखिरी फिल्म होगी। वहीं सलमान खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले श्रीदेवी को एक फिल्म ऑफर की थी।
ये फिल्म एक बेटे और मां के बीच के संबंधों की कहानी थी। सलमान खान प्रोडक्शन्स ने श्रीदेवी को स्क्रिप्ट भेज दी थी और वो इसे हां करने वाली थी।

लेकिन इस बीच श्रीदेवी को मॉम ज़्यादा पसंद आई और सलमान खान प्रोडक्शन्स की इस फिल्म को होल्ड पर डाल दिया गया। माना जा रहा था कि श्रीदेवी इस फिल्म में काम ज़रूर करती और ऐसा होता तो सलमान खान और श्रीदेवी पूरे 23 साल बाद साथ काम करते।
इससे पहले सलमान खान और श्रीदेवी ने दो अजीब सी फिल्मों में काम किया था - चंद्रमुखी और चांद का टुकड़ा। चंद्रमुखी तो सलमान ने खुद लिखी भी थी।
लेकिन इसके बावजूद श्रीदेवी ने सलमान खान के साथ भी फिल्में की हैं और दोनों की जोड़ी ने लोगों को खूब इम्प्रेस किया था। सलमान खान श्रीदेवी से दो साल छोटे थे।
इसलिए देखा जाए तो छोटे हीरो के साथ काम करने का ट्रेंड श्रीदेवी ने ही शुरू किया था। यहां देखिए सलमान खान और श्रीदेवी की कुछ दिलचस्प तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications
