श्रीदेवी की फिल्म मॉम Preponed..जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

श्रीदेवी की फिल्म मॉम अब अपने समय से पहले रिलीज होगी। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।

By Shweta

श्रीदेवी की फिल्म मॉम से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है कि फिल्म अब अपने तय समय से पहले रिलीज होगी । जी हां फिल्म को प्रीपॉन्ड कर दिया है। पहले फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी।

[ सचिन तेंदुलकर को शाहरुख खान का स्पेशल मैसेज.. ]

हालांकि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव क्यों किया गया ये अभी तक नहीं पता चल पाया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म के ठीक एक सप्ताह पहले 26 जून को सलमान खान की ट्यूबलाइट भी रिलीज होगी जिसका अभी से फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

sridevi-starrer-upcoming-movie-preponed-scheduled-to-release-on-7th-july

फिल्म की रिलीज को पहले करने का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है कि फिल्म सैफ अली खान के शेफ और रणबीर कपूर की जग्गा जासूस के साथ रिलीज होने वाली थी। मॉम के मेकर्स काफी समय से इस रिलीज को टालने की कोशिश कर रहे थे इसलिए अब फिल्म को नए समय पर रिलीज किया जाएगा।

जाहिर सी बात है कि फिल्म के पहले हो जाने से फिल्म को काफी फायदा हो सकता है। अगर फिल्म की सोलो रिलीज होगी तो फिल्म की कमाई भी ज्यादा होगी। हालांकि फिल्म सलमान खान की ट्यूबलाइट के बस हफ्ते भर बाद रिलीज होगी और सलमान खान का फीवर सब पर रहेगा ही रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X