बोनी जी की चिंता के लिए धन्यवाद, वो सकुशल टोकियो में हैं- श्रीदेवी

Sridevi tweeted that Boney Kapoor is fine and he is in Tokoyo
पिछले दिनों बोनी कपूर जी की कार के हुए बड़े हादसे के दौरान उनकी कार के परखचे उड़ जाने के चलते लोग काफी परेशान हुए। सभी ने बोनी कपूर की कुशलता की कामना की और साथ ही उनके लिए ढ़ेर सारी दुआएं भी मांगी। गाडी़ का एक्सीडेंट इतना बुरा हुआ कि आगे से गाड़ी बुरी तरह से टूट फूट गयी। बोनी कपूर के निधन की भी अफवाहों ने काफी जोर पकड़ा लेकिन बाद में इन अफवाहों को विराम लगा जब बोनी कपूर व उनके मैनेजर ने स्टेटमेंट के जरिये बोनी कपूर की कुशलता का मैसेज दिया। अब खुद बोनी कपूर की पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी ने टोकियो से सोशल मीडिया पर संदेश भेजा है कि बोनी कपूर जी सकुशल हैं और आप लोगों ने उनकी इतनी चिंता की इसके लिए धन्यवाद।

श्रीदेवी ने हाल ही में ट्विटर पर मैसेज करते हुए लिखा है उन सभी लोगों को जिन्होंने मेरे पति की सकुशलता के लिए दुआएं मांगी और उन्हें बता दूं कि मेरे पति अब बिल्कुल ठीक हैं और मेरे साथ टोकियो में हैं। आप सभी को उनकी इतनी चिंता करने के लिए धन्यवाद। श्रीदेवी ने साथ ही अपने पति और अपनी एक तस्वीर भी ट्वीट की है। तस्वीर के बाद उन्होंने लिखा मैं आशा करती हूं कि मेरा ये ट्वीट बोनी कपूर जी को लेकर चल रही अफवाहों को खत्म कर देगा।

श्रीदेवी और बोनी कपूर की इस तस्वीर को देखकर लोग भी काफी खुश हैं। सभी को इस बात का सुकून है कि बोनी कपूर अब कुशलता से हैं। नहीं तो पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर से बोनी कपूर के निधन की तस्वीर चर्चा में आ रही थी क्योंकि बोनी कपूर जी के फोन कॉल्स का कोई जवाब नहीं दे रहा था और साथ ही वो खुद भी किसी से नहीं मिल रहे थे। इस तस्वीर में बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी लाल रंग के सूट में नज़र आ रही हैं। वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। सभी की दुआ है कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की जोड़ी यूं ही सलामत रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X