शानादर..सलमान खान की अगली फिल्म में इस 'सुपरस्टार' एक्ट्रेस का लीड रोल!

By Shweta

सलमान खान लगता है एक्ट्रेसेस के मामले में इन दिनों चूजी हो गए हैं। अब उनकी अगली आने वाली फिल्म में कोई बॉलीुवड एक्ट्रेस नहीं बल्कि चीनी एक्ट्रेस Zhu Zhu नजर आएंगी तो इधर सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म में भी कुछ अलग होने वाला है।

दरअसल सलमान खान के प्रोड्कशन हाउस की अगली फिल्म में कोई और नहीं बल्कि अपने जमाने की सुपरस्टार श्रीदेवी नजर आने वाली हैं।सूत्रों की माने तो ये फिल्म एक मां और बेटे के रिश्ते पर बनी होगी और इसके लिए सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस चाह रहा है कि श्रीदेवी फिल्म के लिए राजी हो जाएं।

[#ViralVideo: अक्षय कुमार गा रहे हैं - सलमान की ट्यूबलाइट चले...440 वोल्ट जले!]

हालांकि इसके बारे में अभी कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है । श्रीदेवी इंग्लिश विंग्लिश से दमदार वापसी करने के बाद खुद के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी कर चुकी हैं। फिल्म का नाम मॉम है और फिल्म एक सौतेली मां-बेटी की कहानी और रिश्तों पर बनी है।

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी स्पेशल अपीयरेंस होगा। खैर दर्शकों को दोनों ही फिल्मों का इंताजर रहेगा।भले सलमान खान की प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में खुद सलमान खान ना हों लेकिन ऐसा नहीं है कि दोनों पहले साथ में नहीं दिखे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X