अब अंग्रेजी सीखेंगी श्रीदेवी!

जी नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं कि श्रीदेवी को अंग्रेजी नहीं आती। बल्कि वह तो अंग्रेजी सीखने की कोशिश अपनी नयी फिल्म के लिए कर रही है। उन्होंने हाल ही में आर बाल्की की फिल्म से बॉलीवुड में फिर से कमबैक किया है। खबर है कि यह फिल्म सीरियल जबान संभाल के पर आधारित है। फिल्म का नाम इंग्लिश विंग्लिश रखा गया है।
खबर है कि सबकी यही कोशिश है कि इसमें श्रीदेवी का किरदार सही तरीके से दर्शकों तक पहुंचाई जाये। दरअसल, फिल्म की कहानी में घरेलू महिलाओं के बारे में दिखाया जाता है कि उन्हें अंग्रेजी अच्छी न हो पाने की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो वे लोग तय करती हैं कि वे दो हफ्ते में अंग्रेजी का कोर्स करेंगी। फिल्म में कई रोचक चीजें हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आनेवाली है। अब देखना यह है कि श्रीदेवी की यह अंग्रेजी क्लास दर्शकों को किस हद तक रास आती है।


Click it and Unblock the Notifications











