नीता को श्रीदेवी लगती हैं सबसे स्टाइलिश
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस श्रीदेवी की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती के सभी कायल हैं। श्रीदेवी ने अपने जमाने में फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। श्रीदेवी के फैन्स की लिस्ट में बॉलीवुड की मशहूर ड्रेस डिजाइनर नीता लुल्ला भी शामिल हैं। नीता लुल्ला ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि श्रीदेवी उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस में से हैं। नीता के अनुसार श्रीदेवी एक बहुत ही बेहतरीन और स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। श्रीदेवी पिछले साल ही फिल्म इंग्लिंश विंग्लिश सो दोबारा बॉलीवुड में एंटर हुई हैं और एक बार फिर से फिल्म इँडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी से खुद को स्टैबलिश कर रही हैं।
नीता के अनुसार श्रीदेवी हर एक स्टाइल के कपड़ों में खूबसूरत लगती हैं। नीता ने ये भी कहा कि श्रीदेवी ने उन्हें कई सारी बातें सिखाईं हैं। नीता ने कहा श्रीदेवी मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस और ग्राहक हैं। मैं उनके लिए 12-13 साल से काम कर रही हूं। मैंने उनसे काफी चीजें सीखी हैं। जब मैं इंडस्ट्री में नई आई थी वह (श्रीदेवी) मेरे लिए एक बहुत बड़ा सहारा थीं। मैं इसे हमेशा याद रखूंगी। इस बात को याद करके ही मुझे काफी अच्छा महसूस होता है। वैसे श्रीदेवी के बॉलीवुड में बहुत चाहने वाले हैं। जब हाल ही में सालों बात श्रीदेवी ने इंग्लिश विंग्लिश फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की तब अमिताभ बच्चन से लेकर रितिक रौशन तक ने श्रीदेवी की काफी तारीफ की। रितिक ने तो श्रीदेवी की फिल्म देखने के लिए अपनी फिल्म क्रिश की शूटिंग तक रोक दी थी।
नीता लुल्ला जो कि अभी तक पूरे चार बार अपने फैशनेबल कपड़ों के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं का मानना है कि श्रीदेवी एक बहत ही बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और साथ ही वो बॉलीवु़ड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं और हर तरह की पोशाक में शानदार लगती हैं। नीता लुल्ला के अनुसार श्रीदेवी के सामने आज की एक्ट्रेसेस भी फेल हैं। श्रीदेवी आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी वो सालों पहले थीं।


Click it and Unblock the Notifications











