गिले-शिकवे भुलाकर श्रीदेवी के पास पहुंचे अर्जुन कपूर, जानें केस से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Recommended Video

54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं श्रीदेवी के जानें से फैंस को गहरा धक्का लगा है वहीं उनके परिवार की हालत तो और भी ज्यादा खराब है। शनिवार से हर कोई उनके शव के मुंबई आने का इंतजार कर रहा है लेकिन दुबई से अब तक उन्हें मुंबई नहीं लाया जा सका है। बताया जा रहा है कि इस मामले में काफी इंवेस्टिगेशन चल रही है। जिसके चलते बोनी कपूर अभी तक वहीं हैं। वहीं हाल ही में उनका साथ देने के लिए उनके बेटे दुबई पहुंच गए हैं।
[अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गईं श्रीदेवी, मंहगी कारें और कीमती गहने, पूरी डीटेल]
जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार को अर्जुन कपूर दुबई पंहुचे हैं। बताया जा रहा है कि बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना सूरी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर अपने पिता के सपोर्ट बनकर दुबई पहुंचे हैं। वे अपने पिता को दुबई में अकेले नहीं छोड़ना चाहते थे। बता दें कि खबरें आ रही थीं कि बोनी से दुबई पुलिस ने 16 से 18 घंटे तक कड़ी पूछताछ की थी। जिसके बाद उन्हें क्लियरेंस मिल गया था।

बता दें कि सौतेले बेटे अर्जुन कपूर अक्सर मीडिया में श्रीदेवी से रिश्तों की खटास जाहिर करते दिखते हैं लेकिन उनकी मौत की खबर सुनते ही अर्जुन शूटिंग छोड़छाड़ कर श्रीदेवी की बेटियों के पास पहुंच गए। बताया जाता है कि वे बहुत रोए भी और अब वे दुबई पिता और स्टेप मां के पास पहुंच गए हैं। आगे जानें बॉलीवुड की सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार के निधन केस से जुड़ 10 बड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications