रणबीर-जान्हवी लिंकअप की अफवाहों पर श्रीदेवी का बयान..

श्रीदेवी ने रणबीर कपूर और जान्हवी कपूर के लिंकअप की अफवाहों पर अपना बयान दिया है।

By Shweta

इस शुक्रवार को श्रीदेवी की फिल्म मॉम रिलीज के लिए तैयार है और श्रीदेवी फिल्म के प्रमोशन में जोर शोर से लगी हुई हैं। वो हमेशा से बिलकुल सीधे जवाब देने के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर श्रीदेवी ने यही किया। पिछले कई दिनों से श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और रणबीर कपूर के लिंकअप के बारे में खबरें आ रही थी।

[सलमान खान, अक्षय को टक्कर दे सकते हैं अजय देवगन.. 400 करोड़ के साथ!]

श्रीदेवी से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "मुझे इन अफवाहों के बारे में बात ही नहीं करनी है। ये पूरी तरह से निराधार हैं"। श्रीदेवी पहले भी बोल चुकी हैं कि "जान्हवी कपूर ने इन अफवाहों के बारे में सुनकर काफी दुखी हो गई थी और श्रीदेवी ने उन्हें समझाया कि बॉलीवुड में आने के बाद इन चीजों की आदत डालनी होगी।"

sridevi-speaks-on-ranbir-kapoor-and-jhanvi-kapoor-linkup

श्रीदेवी ने रणबीर-जान्हवी के अलावा भी कई मुद्दों पर बात की। फिल्मों के चुनाव पर श्रीदेवी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "मैं फिल्में अब नंबर के लिए नहीं करती हूं।मैं अब बस वही फिल्में करती हूं जिसकी स्क्रिप्ट मेरे दिल तक पहुंच जाए।" इतना ही नहीं श्रीदेवी ने ये भी कहा कि बारिश में फिल्माए जाने वाले गाने की शूटिंग उन्होंने कभी इंज्वॉय की।

श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री में 50 सालों से हैं। जाहिर है उन्होंने सिनेमा को और बॉलीवुड को बदलते देखा है। उन्होंने कहा कि "30 सालों में बॉलीवुड बहुत बदल गया है। अब रीटेक और आउटडोर शूटिंग का प्रेशर नहीं है।ऐक्ट्रेसेस के लिए वैनिटी वैन वरदान से कम नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X