श्रीदेवी ने की तनिष्क के विज्ञापन की शूटिंग
बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री रह चुकी श्रीदेवी मशहूर आभूषण ब्रांड तनिष्क के नए चेहरे के रूप में दिखाई देंगी। श्रीदेवी ने गौरी शिंदे के निर्देशन में तनिष्क के विज्ञापन की शूटिंग की।
एक वक्तव्य के अनुसार, शिंदे के निर्देशक के रूप में पदार्पण फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' के साथ बॉलिवुड में 15 वर्ष के बाद वापसी करने वाली श्रीदेवी, इस विज्ञापन में तनिष्क के सोने के आभूषणों में इठलाती नजर आएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
