#Respect - ऑस्कर अवार्ड में किया गया श्रीदेवी और शशि कपूर को याद..दी गई श्रद्धांजलि
Recommended Video

ऑस्कर अवार्ड 2017 में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता शशि कपूर और एक्ट्रेस श्रीदेवी को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। जी हां मेमोरियम के दौरान ऑस्कर में श्रीदेवी और शशि कपूर के मृत्यु को हॉलीवुड के लिए बड़ी क्षति बताया गया और साथ ही हाल में दिवंगत हुए और भी स्टार्स को याद किया गया।
आपको बता दें कि श्रीदेवी की बाथटब में दुर्घटनावश डूब जाने से 24 फरवरी 2018 को मृत्यु हो गई तो वहीं सीनियर एक्टर शशि कपूर का 4 दिसंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। दोनों ही बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन स्टार्स में से एक माने जाते हैं।

आपको बता दें कि ऑस्कर में हर साल सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके दिवंगत स्टार्स को याद किया जाता है। पिछले साल भी ओम पुरी को ऑस्कर अवार्ड में याद किया गया था। श्रीदेवी और शशि कपूर दोनों का बॉलीवुड में अह्म योगदान है। श्रीदेवी का बॉलीवुड में 50 सालों का सफर रहा है और हाल में हुई उनकी मृत्यु अभी तक पूरा देश सदमे में हैं।
कल श्रीदेवी की अस्थियों को रामेश्वरम में प्रवाहित किया गया। वहीं शशि कपूर की लंबी बीमारी के बाद निधन होना कपूर परिवार और सिने प्रेमियों को लिए काफी बड़ा झटका था।


Click it and Unblock the Notifications











