बेटियों के साथ इतनी स्ट्रिक्ट हो गईं श्रीदेवी..बना डाला इतना कड़ा RULE !

श्रीदेवी ने अपनी बेटी जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के लिए लेट नाइट तक बाहर नहीं रहने की आजादी नहीं दी है।

By Shweta

बॉलीवुड में लेट नाइट पार्टी बहुत आम बात है चाहे वो सुपरस्टार हो या फिर स्टार किड्स लेकिन श्रीदेवी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सुपरस्टार मॉम होते हुए भी आम माओं की तरह हैं जिन्हें अपने बच्चों की हमेशा चिंता लगी रहती है। जी हां ये बात बिल्कुल सच है।

हाल में एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अपनी बेटियों के लिए नो लेट नाइट नियम बना रखे हैं क्योंकि उन्हें पसंद नहीं जान्हवी और खुशी अधिक देर रात में बाहर रहे। वो इस नियम को फॉलो करती हैं और अगर तय समय से ज्यादा हो जाए तो वो फोन कर पूछती भी हैं कि आखिर देर क्यों हुआ।

sridevi-set-no-late-night-rules-for-daughters-jhanvi-kapoor-and-khushi-kapoor

श्रीदेवी ने एक और दिलचस्प बात शेयर की। उन्होंने कहा कि "अगर जान्हवी और खुशी को रात में अधिक देर तक बाहर रहना पड़ता है तो वो मेरे पास आकर समय को लेकर मोलभाव करने लगती हैं कि प्लीज थोड़ी देर के लिए और परमिशन चाहिए।"

वाकई ये काफी दिलचस्प कहानी है जिससे हर कोई खुद को जोड़ेगा। भले जान्हवी कपूर डेब्यू से पहले सुपरस्टार बन गई हो और उनकी खुद की फैन फॉलोइंग है लेकिन मम्मी के बनाए नियम तो उन्हें भी मानने पड़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X