मैडम तुसाद में हुआ श्रीदेवी के पुतले का अनावरण- जाह्नवी और खुशी के साथ पहुंचे बोनी कपूर
Recommended Video
बॉलीवुड में कई ऐसे शानदार नामी सितारे हैं जिनके वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद में लगे हैं और बॉलीवुड का डंका पूरी दुनिया में बजा रहे हैं। अब श्रीदेवी को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो उनके फैंस को काफी ज्यादा खुश कर देगी। दरअसल श्रीदेवी का भी वैक्स पुतला सिंगापुर के मैडम तुसाद में लगाया गया है। इस मौके पर पुतले का अनावरण करने के लिए बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर मौजूद थीं। बता दें कि इस समय ये तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है और लोग इसको जमकर शेयर कर रहे हैं।
बता दें कि श्रीदेवी उन एक्ट्रेसेस में से थीं जिन्होने अपनी अभिनय के दमदर अपना एक अलग ही मकाम बनाया था और लोग उनको काफी प्यार करते थे। उनके जीते जी तो नहीं लेकिन उनकी मृत्यु के बाद ये पुतला अब मैडम तुसाद की शान बना है।

गौरतलब है कि किसी को ऐसी उम्मीद ही नहीं थी कि उनकी अचानक से मृत्यु हो जाएगी। पुतले को लेकर खबर है कि इसको 20 लोगों की एक्सपर्ट टीम ने तैयार किया है।
कलाकारों ने श्रीदेवी के परिवार और दोस्तों से बात कर उनके बारे में खास जानकारी इकट्ठा की। उनके एक्सप्रेशन, मेकअप और कपड़ों को रीक्रिएट किया गया।
1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के गाने हवा-हवाई में श्रीदेवी काफी शानदार अंदाज में दिखी थीं और इसी लुक के साथ उनको इस पुतले में उतारा गया है।


Click it and Unblock the Notifications