दमदार स्टारकास्ट..शानदार कहानी..देखें मॉम का #Trailer
यहां देखें श्रीदेवी की आने वाली फिल्म मॉम का ऑफिशियल ट्रेलर।
हाल ही में श्रीदेवी की आने वाली फिल्म मॉम का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म से श्रीदेवी पूरे पांच साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं और ट्रेलर में उनकी वापसी काफी दमदार लग रही है।
फिल्म में श्रीदेवी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी, अक्षय खन्ना, सुशांत सिंह और अमृता पुरी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन का लुक काफी शानदार है।
वहीं फिल्म का ट्रेलर भी काफी शानदार हैं। बात करें फिल्म के प्लॉट की तो इसमें श्रीदेवी अपनी बेटी को सामाजिक साज़िशों से बचाती हैं। ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
खासतौर पर नवाज़ुद्दीन और श्रीदेवी का रोल फिल्म में काफी ज़बरदस्त है। ये फिल्म इस 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। आप भी देखें फिल्म का ट्रेलर यहां..


Click it and Unblock the Notifications