#SrideviDeath: मौत से चंद घंटो पहले, ये थी श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर

Recommended Video

Sridevi's last video from Dubai, she was totally fine hours before her death | Filmibeat

बॉलीवुड के लिए आज सुबह एक सदमा लगा जब खबर आई कि श्रीदेवी का निधन हो गया है। श्रीदेवी, दुबई में भतीजे मोहित मारवाह की शादी का फंक्शन अटेंड करने गई थीं।

इंडियन एक्सप्रेस को इस खबर की पुष्टि की बोनी कपूर के भाई संजय कपूर ने। संजय ने बताया, "हां मुझे भी अभी पता चला। मैं कल ही दुबई से आया हूं और अभी तुरंत दुबई के लिए निकल रहा हूं। ये रात 11 - 11.30 की घटना है। इससे ज़्यादा फिलहाल मुझे कुछ नहीं पता।"

sridevi-s-last-few-photos-before-her-death

गौरतलब है कि श्रीदेवी की मौत की खबर प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने रात करीब 3.30 बजे कंफर्म की और सोशल मीडिया पर काफी देर तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई।

जब से ये दुखद खबर आई है, तब से फैन्स सदमे में है। श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर काफी ज़्यादा शेयर की जा रही है। ये मोहित मारवाह की बारात की तस्वीर है।

वहीं एक वीडियो भी काफी शेयर किया जा रहा है जिसे श्रीदेवी की आखिरी झलक बताया जा रहा है। श्रीदेवी मात्र 54 साल की थीं और उन्होंने अपने करियर के 50 साल पूरे किए थे।

वो चार साल की उम्र से फिल्मों में काम कर रही हैं। उनकी मौत की खबर से हर कोई सकते में हैं। श्रीदेवी को हमेशा अच्छा दिखना काफी पसंद था। और उनका इंस्टाग्राम इस बात का सुबूत है।

देखिए उनकी आखिरी 10 तस्वीरें जो उन्होंने खुद पोस्ट कीं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X