श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में होगी देरी, पार्थिव शरीर पहुंचने में लगेगा समय
Recommended Video

25 फरवरी को सुबह भारत की नींद श्रीदेवी की मृत्यु की खबर के साथ खुली और तब से हर कोई सदमें में है।श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हर कोई दुखी है। 25 फरवरी को दुबई में हार्ट अटैक की वजह से श्रीदेवी की अचानक मृत्यु हो गई लेकिन जरुरी प्रक्रियाओं की वजह से उन्हें अभी तक मुंबई नहीं लाया जा सका है।
रिपोर्ट्स की मानें तो दुबई हॉस्पिटल ने श्रीदेवी की डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया है लेकिन भारतीय एंबेसी अभी भी दुबई ऑफिशियल के साथ कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने में लगे हुए हैं। फिलहाल वहां उनके पार्थिव शरीर को वापस मुंबई लाने के लिए पेपर वर्क पूरा किया किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को पूरा करने में फिलहाल 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है और जब तक इसे पूरा नहीं किया जाएगा उन्हें भारत नहीं लाया जा सकता है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे पूरा करते-करते 1 से 2 बज सकता है जिसका अर्थ है भारतीय समय से शाम के 3 से 4 बजे तक ये प्रक्रिया पूरी होगी। खलीज टाइम्स की मानें तो भारतीय एंबेसी के ऑफिसर दुबई ऑथिरिटी के साथ
काम को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।पहले ऐसा कहा जा रहा था कि डेथ सर्टिफिकेट इश्यू होते ही उन्हें वापस लेते आया जाएगा लेकिन फिलहाल ये संभव नहीं है।
यहां की बात करें तो श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के उनके घर पर लाया जाएगा जहां पहले से पूरा परिवार मौजूद है।श्रीदेवी की मृत्यु की खबर मिलते ही सबसे पहले करण जौहर जाह्नवी कपूर से मिलने पहुंचे और उन्हें अनिल कपूर के यहां लेकर आए। फिलहाल उनके घर के आगे फैन्स की भारी भीड़ है और सेलिब्रिटीज का भी तांता लगा हुआ है।
संजय कपूर फिलहाल दुबई में सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने में लगे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











