..................... Sridevi's final rites - Jahnvi Khushi lit the pyre and were inconsolable - Hindi Filmibeat

जान्हवी - खुशी ने दी श्रीदेवी को मुखाग्नि, बेटियों की हालत देख हर कोई सहम गया

Recommended Video

Sridevi: एक तरफ Jhanvi Kapoor को संभालते तो दूसरी तरफ पत्नी के साथ दिखे Boney Kapoor | FilmiBeat

आखिरकार श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनका इस तरह अचानक चले जाना, हर किसी को खल गया लेकिन सबका दिल उनकी दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी को देखकर भर आया।

श्रीदेवी को अंतिम विदाई देते वक्त जान्हवी और खुशी को संभालना मुश्किल हो रहा था। सुष्मिता सेन ने बताया कि दोनों बेटियों ने इसके बावजूद बहुत संयम दिखाया।

sridevi-s-final-rites-jahnvi-khushi-lit-the-pyre-were-inconsolable

जान्हवी और खुशी, दोनों ही श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के साथ शमशान घाट गई थीं। बोनी कपूर के साथ दोनों बेटियों ने मिलकर, श्रीदेवी को मुखाग्नि दी।

गौरतलब है कि श्रीदेवी ने भी अपनी मां को मुखाग्नि दी थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मेरी मां ने हमेशा मुझे अपने बेटे की तरह बड़ा किया था। इसलिए ये मेरा उस बात का सुबूत था कि मैं उनका बेटा हूं। मैं चाहती थी कि मेरी मां तब भी इस बात पर यकीन करे।

इसलिए मैंने अपनी मां को मुखाग्नि दी। ये फैसला मेरे लिए बहुत ज़्यादा कठिन और इमोशनल था लेकिन मैंने ये मेरी मां के लिए किया।

जान्हवी - खुशी को भी श्रीदेवी ने दोस्तों की तरह बड़ा किया था। उन्हें आखिरी विदा देते समय दोनों बेटियों को संभालना मुश्किल हो रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X