दिव्या भारती की मौत के बाद उनका सीन कर रही थीं श्रीदेवी, रवीना टंडन को हाथ पकड़कर मंत्र पढ़ने पड़े
Recommended Video

श्रीदेवी की मौत, पूरे बॉलीवुड को झटका देकर चली गई है। और उनकी मौत ने रवीना टंडन को एक अजीब सा किस्सा याद दिला दिया है। बात लाडला की शूटिंग के दौरान की है।
लाडला की आधी शूटिंग दिव्या भारती ने की थी। फिर अचानक उनकी मौत हो गई और फिल्म की शूटिंग दोबारा श्रीदेवी ने की। श्रीदेवी वही सीन शूट कर रही थीं उसी जगह, जहां दिव्या भारती ने शूटिंग की थी।

सीन में शक्ति कपूर और रवीना टंडन थे। श्रीदेवी बार बार उसी जगह अटक जातीं, जहां, दिव्या भारती अटक जाती थी। रवीना टंडन और शक्ति कपूर डर गए। बात दिव्या भारती की मौत के 6 महीनों बाद की थी।
इसके बाद, शक्ति कपूर ने सुझाव दिया गायत्री मंत्र पढ़ने का। रवीना टंडन ने श्रीदेवी का हाथ पकड़ा और कुछ देर तक गायत्री मंत्र का जाप किया। फिर जाकर शूटिंग पूरी हो पाई।
गौरतलब है कि श्रीदेवी और दिव्या भारती, दोनों की ही मौत अचानक ही, रहस्यमयी हालात में हुई। उनकी मौत गुत्थी बनकर ही रह गई।
जहां, श्रीदेवी के बारे में कहा गया कि वो शराब के नशे में बाथटब में डूबकर मर गईं वहीं दिव्या भारती शराब के नशे में अपनी बिल्डिंग की बाल्कनी से नीचे गिर गईं।
श्रीदेवी की मौत के बाद, कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनके साथ की अपनी यादें साझा की -


Click it and Unblock the Notifications
