दुबई में पूरा हुआ पेपर वर्क, आज श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लाया जाएगा मुंबई
Recommended Video

आखिरकार लगभग 3 दिनों की कानूनी प्रक्रिया के बाद दुबई में सारा पेपर वर्क पूरा हो गया और श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने की मंजूरी मिल गई है।दुबई पुलिस ने भारतीय वाणिज्य दूतावास और श्रीदेवी के परिवार को जरुरी पेपर सौंप दिए गए हैं।
सभी पेपरवर्क मिलने के बाद श्रीदेवी के शरीर पर लेप लगाने का काम शुरु किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि आज रात श्रीदेवी को मुंबई लाया जाएगा। श्रीदेवी के शव की शिनाख्त करने के लिए उनके भांजे सौरभ मल्होत्रा शव गृह पहुंच चुके हैं।

आपको बता दें कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लाने के लिए अनिल अंबानी ने खास प्राइवेट जेट भेजा है। शव गृह से श्रीदेवी के पार्थव शरीर लेप लगाने के लिए रवाना किया गया है। आज देर रात तक उन्हें भारत लाया जा सकता है। वहां पहले से बोनी कपूर और संजय कपूर मौजूद हैं। आज सुबह अर्जुन कपूर भी दुबई पहुंच चुके हैं।
हालांकि इसके बाद ग्लफ न्यूज की मानें तो श्रीदेवी के केस को क्लोज कर दिया गया है और उसके बाद पार्थिव शरीर को रिलीज करने की मंजूरी मिली है। जानिए श्रीदेवी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट -


Click it and Unblock the Notifications











