श्रीदेवी का शरीर लेकर मुंबई पहुंचे बोनी कपूर - अर्जुन कपूर, #DeadBody की तस्वीर वायरल
Recommended Video

आखिरकार, मौत के तीन दिन बाद, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, मुंबई पहुंच गया है। श्रीदेवी का शरीर दुबई से अनिल अंबानी के चार्टर्ड प्लेन में आया है जिसे अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर, रीना मारवाह, संदीप मारवाह सहित 10 लोग लेकर लौटे हैं।
एंबुलेंस एयरपोर्ट पहुंच चुकी है और अनिल कपूर भी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। थोड़ी ही देर में उनके शरीर को घर लाया जाएगा।

इधर, एक बार फिर मीडिया के असंतुलित व्यवहार के चलते, श्रीदेवी के शरीर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। ये तस्वीर सच है या नहीं फिलहाल हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।
और जब तक इस तस्वीर की पुष्टि नहीं हो जाती, या श्रीदेवी का शरीर घर नहीं पहुंच जाता, हम इस तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं।
श्रीदेवी को अंतिम दर्शन के लिए कल सुबह 9.30 से 12.30 तक मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा जाएगा। मीडिया बिना कैमरा के उनके अंतिम दर्शन कर सकती है।
इसके बाद अंतिम यात्रा, 2 बजे, सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से पवन हंस तक जाएगी। विले पारले समाज सेवा दाहगाह में उनका अंतिम संस्कार 3.30 बजे से होगा। मीडिया को इस दौरान केवल गेट तक रहने की अनुमति है।


Click it and Unblock the Notifications