डांस फिल्म करने पर श्रीदेवी का मजेदार जवाब.. 'बच्चे हैं ना'
श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित दो ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो बॉलीवुड की सबसे अच्छी डांसर में मानी जाती हैं।अपनी डांस और एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहीं। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में दमदार कमबैक किया है जो बहुत ही कम एक्ट्रेसेस कर पाती हैं।
['टॉयलेट एक प्रेम कथा'.. रिलीज में 15 दिन.. अक्षय कुमार को करार झटका!]
श्रीदेवी की हालिया फिल्म मॉम को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो इंग्लिश विंग्लिश सुपरहिट फिल्म थी। श्रीदेवी से हाल में एक इवेंट के दौरान सवाल किया गया कि क्या वो आगे जाकर कोई डांस पर आधारित फिल्म करना चाहेंगी? इस पर श्रीदेवी ने काफी मजेदार जवाब दिया।

श्रीदेवी ने कहा कि "अब मैं डांस आधारित फिल्में नहीं कर सकती हूं। उसके लिए बच्चे हैं ना..वही ज्यादा अच्छा करेंगे।मुझे नहीं लगता कि मैं अब कभी ऐसी फिल्में कर पाऊंगी। मैं कॉमेडी फिल्में करना चाहती हूं, मॉम जैसी फिल्में करना चाहती हूं। अब मैं क्या अचानक से आकर डांस करूं..वो तो कर लिया।"
Recommended Video

श्रीदेवी हवा हवाई, मेरे हाथों में नौ-नौ चुड़ियां, मोरिनी बागा में बोले आधी रात को, नैनो में सपना, कांटे नहीं कटते दिन..सहित कई गाने हैं जो उनके बेस्ट डांस नंबर में आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications