जान्हवी कपूर का डेब्यू..श्रीदेवी ने यूं दिया जवाब..नवाजुद्दीन की तारीफों के बांधे पुल
श्रीदेवी ने जान्हवी कपूर के डेब्यू के बारे में बात करने से मना कर दिया है।
श्रीदेवी की अगली फिल्म काफी समय से सुर्खियों में हैं। लोग फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि फिल्म में श्रीदेवी भी बिल्कुल दमदार भूमिका में नजर आ रही हैं। अक्षय खन्ना और श्रीदेवी के अलावा फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हैं।फिल्म का ट्रेलर आज ही रिलीज किया गया है जिसकी जबरदस्त तारीफ हो रही है।
[शाहिद ने शेयर की मीशा की तस्वीर..देखते रह जाएंगे आप..CUTE]
पूरी फिल्म की स्टार कास्ट इस दौरान मीडिया से रूबरू हुई और बात भी की।इस दौरान जब नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ काम करने के अनुभव पर श्रीदेवी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ काम करना वाकई काफी अच्छा था। वो शानदार परफॉर्मर हैं और मैं उनकी प्रशंसक हूं।"

वहीं नवाजुद्दीन सिद्दिकी से जब श्रीदेवी के साथ काम करने के अनुभव पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "श्रीदेवी के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है।"
श्रीदेवी की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में उनकी बेटी जान्हवी और खुशी भी पहुंची थी। जब श्रीदेवी से जान्हवी के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने मजाक में कहा कि "हम यहां जान्हवी की मॉम के बारे में बात करने आए हैं।"
यो तो आपको भी पता होगा कि श्रीदेवी ने बाहुबली में शिवगामी देवी का रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे इंकार कर दिया। इस पर जब श्रीदेवी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "अब फिल्म बन चुकी दूसरा पार्ट भी रिलीज हो गया अब इसके बारे में क्या मैं बोलूं।"
श्रीदेवी की ये फिल्म 7 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में श्रीदेवी, अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
