..................... Sridevi passes away at 54 - Aamir Khan, Sunny Deol, Rajnikanth offer condolences - Hindi Filmibeat

#R.I.P.Sridevi: सनी देओल से अक्षय कुमार - रजनीकांत तक हुए भावुक, सदमे में बॉलीवुड

Recommended Video

Sridevi: Dharmendra gets EMOTIONAL over Sridevi's demise | FilmiBeat

आज सुबह समूचा बॉलीवुड एक बहुत ही बुरी खबर के साथ अपनी आंखे खोल पाया। श्रीदेवी ने कल रात अपनी आंखें हमेशा के लिए मूंद लीं। पहले तो किसी को इस खबर पर विश्वास ही नहीं हुआ। सबको लगा कि ये कोई भद्दा मज़ाक है।

लेकिन संजय कपूर ने इस बात की पुष्टि की। दुबई में मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के बाद, श्रीदेवी और बोनी कपूर वहीं थे। रात करीब 11 - 11.30 के करीब उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उसी समय उनकी मृत्यु हो गई।

sridevi-passes-away-at-54-aamir-khan-sunny-deol-rajnikanth-offer-condolences

उनके अचानक इस तरह चला जाना बॉलीवुड को काफी सदमे में डाल गया है। रामगोपाल वर्मा का ये खत पढ़कर तो आप रो देंगे। वहीं मौत से पहले उनकी आखिरी तस्वीर यहां देखकर आप सिहर जाएंगे ।

लेकिन अब धीरे धीरे सबका भ्रम टूटा चुका है कि ना ये कोई मज़ाक है, ना ही कोई सपना। श्रीदेवी वाकई में हम सबको छोड़कर जा चुकी है। और रह गई हैं तो सिर्फ यादें।

श्रीदेवी ने चार साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी और 12 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में हिंदी फिल्मों में भी डेब्यू किया था।

इतना ही नहीं, जुदाई के बाद उन्होंने फिल्मों से करीब 6 साल का ब्रेक लिया और टीवी पर मालिनी अइय्यर नाम के सीरियल से वापसी की। इसके बाद श्रीदेवी ने फिर एक ब्रेक लिया और करीब 10 साल बाद, इंग्लिश विंग्लिश से वापसी की।

मॉम उनकी आखिरी फिल्म थी। लेकिन मृत्यु के बाद उनकी आखिरी फिल्म रिलीज़ होगी 2018 दिसंबर में। शाहरूख खान की ज़ीरो के लिए श्रीदेवी ने शूटिंग पूरी कर ली थी।

देखिए सनी देओल से लेकर रजनीकांत और कमल हासन तक किस तरह, उनके निधन से बुरी तरह हिल गए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X