बोनी से पहले मिथुन से प्रेम करती थीं श्रीदेवी
बॉलीवुड दिवा के नाम से मशहूर श्रीदेवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इंगलिश विंगलिश को लेकर खासा चर्चा में है। फिल्म इस शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म के जरिये करीब 15 साल बाद श्रीदेवी की पर्दे पर वापसी हो रही है। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की कहानी है जिसे अपने आस-पास के लोगों से दोस्ती करने के लिए इंगलिश का सहारा लेना पड़ता है।
खैर श्रीदेवी की वापसी से उनके बहुत सारे पुराने राज भी अब खुलकर सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक सनसनी खेज बात सामने आयी है कि श्रीदेवी, बोनी कपूर से पहले बॉलीवुड के डासिंग स्टार मिथुन चक्रवर्ती से प्यार करती थीं। फिल्म 'जाग उठा इंसान से' शुरू हुआ उनका इश्क अस्सी के दशक में काफी परवान चढ़ा था। लेकिन मिथुन चक्रवर्ती शादी-शुदा थे और जब उनकी पत्नी योगिता बाली को श्री और मिथुन के इश्क के बारे में पता चला तो उन्होंने अवसाद में आकर खुद को खत्म करने की कोशिश की थी जिसके चलते मिथुन चक्रवर्ती ने श्री को अपनी जिंदगी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।प्रेम में चोट खायी श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती से सारे नाते तोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया और आगे चलकर बोनी कपूर से शादी की। हालांकि बोनी की वो दूसरी पत्नी बनीं, कहा जाता है कि बोनी के तलाक की वजह भी श्री ही थीं खैर आज श्री, बोनी और बोनी के दो बच्चों के साथ अपनी जिंदगी में खुश हैं और बड़ी बेसब्री से अपनी आने वाली फिल्म इंगलिश विंगलिश का इंतजार कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












