..................... Sridevi looking sexy and hot in swim suit - Hindi Filmibeat

स्विमसूट में श्रीदेवी को चैलेंज दे रही हैं उनकी सेक्सी बेटी जाह्नवी!

श्रीदेवी, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से अपने समय के सभी एक्टरों को अपना दीवाना बना रखा था को आजकल उन्हीं की बेटी काफी जोरदार टक्कर दे रही हैं। जाह्नवी जो कि बॉलीवुड में आने का पूरा प्लान कर रही हैं और उसके लिए पूरी तैयारी भी कर रही हैं हाल ही में अपनी मां श्रीदेवी के साथ नज़र आईँ मालदीव में बीच के किनारे। जाह्नवी ने शॉर्ट्स पहन रखे थे और उनकी मां श्रीदेवी ब्लैक कलर के स्विमसूट में थीं। श्रीदेवी ब्लैक कलर के स्विम सूट में काफी खूबसूरत और सेक्सी नज़र आ रही हैं वहीं जाह्नवी भी अपनी मां को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। श्रीदेवी और जाह्नवी दोनों ही इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत और हॉट दिख रही हैं। काफी समय बाद श्रीदेवी को इस तरह बोल्ड रुप में देखा गया है।

श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ नये साल को सेलिब्रेट करने मालदीव गयी थीं। श्रीदेवी ने नये साल पर अपने फैंस को शुभकामनाएं देने के लिए अपने पूरे परिवार की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों को देखकर श्रीदेवी के फैंस भी पहले तो काफी हैरान हुए अचानक से साड़ी से सीधे स्विम सूट में श्रीदेवी को देखकर लेकिन इन तस्वीरों ने ये साफ किया कि श्रीदेवी ने अपेन परिवार के साथ मालदीव में कितने मजे किये। श्रीदेवी के साथ उनकी दोनों बेटियां भी शॉर्टेस में नज़र आईं। दोनों बेटियां बहुत ही खूबसूरत और हॉट नज़र आ रही हैं।

जाह्नवी के बॉलीवुड में एंट्री करने की खबरें भी कुछ समय पहले काफी चर्चा में रही थीं लेकिन बाद में श्रीदेवी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और अभी उनकी बेटी बॉलीवुड में एंट्री नहीं कर रही है। लेकिन सच तो ये है कि श्रीदेवी अपने साथ बॉलीवुड पार्टियों में जाह्नवी को ले जाकर उन्हें भी बॉलीवुड में लोगों से मिलवा रही हैं ताकि ये कॉंटेक्ट्स आने वाले समय में जाह्नवी के काम आएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X