..................... Sridevi Lookalike Video Went Viral On Social Media Fans Said glimpse of sridevi in her - Hindi Filmibeat

'बड़ी-बड़ी आंखें, वहीं चेहरा...' Sridevi की हमशक्ल ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, फैन्स बोले- श्रीदेवी की झलक...

Sridevi Lookalike Video Viral

Sridevi Lookalike Video Viral: श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन आपको बता दें कि उनकी हर एक याद फैंस के बीच आज भी मौजूद है। श्रीदेवी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थी और उनको फिल्म इंडस्ट्री का लेडी सुपरस्टार भी कहा जाता था। हालांकि आपको बता दें कि श्रीदेवी अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही।

लेकिन अब इसी बीच श्रीदेवी की हमशक्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद में काफी सारे लोग तो हैरान भी रह गए हैं। श्रीदेवी की हमशकल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है और काफी सारे लोग तो कह रहे हैं कि यह लड़की हूबहू एक्ट्रेस जैसी ही लगती है।

श्रीदेवी की हमशक्ल की वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक्ट्रेस के ही गाने 'मैंने रब से तुझे' पर एक्टिंग करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान इस महिला ने पिंक कलर की बहुत ही खूबसूरत सी साड़ी पहनी हुई है और बालों में भी गजरा लगाए हुआ है। श्रीदेवी की हमशक्ल की आंखें भी बहुत बड़ी-बड़ी नजर आ रही है और फैंस भी इनके दीवाने हो गए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रीदेवी की हमशक्ल की वायरल हो रही इस वीडियो पर लगातार लोग भी कमेंट करते हुए देखे जा सकते हैं। काफी लोगों का कहना है कि यह महिला बिल्कुल भी श्रीदेवी जैसी नहीं लगती। हालांकि कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि एकदम हूबहू श्रीदेवी जैसी लग रही है और वह उनके फैन्स को उनकी याद दिला रही है।

Read more about: sridevi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X