UPDATE: आज देर शाम तक पहुंचेगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार
Recommended Video

श्रीदेवी की 25 फरवरी को अचानक हुई मृत्यु ने हर किसी को स्तबध कर दिया। अब तक किसी को विश्वास नहीं हो पा रहा है कि श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं।आखिरकार श्रीदेवी को भारत लाने की सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आज देर शाम तक दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच जाएगा ।
इधर मुंबई में अनिल कपूर और श्रीदेवी के वर्सोवा स्थित घर के बाहर फैन्स की भारी भीड़ जमा है। श्रीदेवी हमेशा से चाहती थीं कि जब वो इन दुनिया को अलविदा करें तो हर तरफ सबकुछ सिर्फ सफेद रंग से सजाया जाए और उनकी इच्छा के अनुसार पूरे घर को सफेद फूलों और कपड़ों से सजाया गया है।

हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि श्रीदेवी का अंंतिम संस्कार कल किया जाएगा।न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में अमर सिंह ने इस बात की जानकारी दी और कहा कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कल बुधवार को किया जाएगा।
इधर श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का अनिल कपूर और पूरा परिवार ख्याल रख रहे हैं।जाह्नवी-खुशी फिलहाल वहीं शिफ्ट कर चुकी हैं। पूरा कपूर परिवार दोनों का ख्याल रख रहा है।
आपको साथ ही ये भी बता दें कि सारा पेपर वर्क पूरा हो जाने के बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को Embalming (लेप लगाने की प्रक्रिया) के लिए लेकर जाया गया और वहां से सभी सीधे दुबई एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं। आज देर शाम तक सभी के मुंबई पहुंच जाने की पूरी उम्मीद है।
आपको बता दें कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लाने के लिए अनिल अंबानी ने खास प्राइवेट जेट भेजा है।फिलहाल मीडिया और श्रीदेवी के प्रशंसक उनके परिवार के कंफर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कब किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











