#JustIn: श्रीदेवी का शरीर देखते ही फूट फूटकर रो पड़ीं रेखा और विद्या बालन

Recommended Video

Sridevi Last Journey: Jhanvi Kapoor & Rekha CRY while hugging each other | FilmiBeat

श्रीदेवी की मौत बॉलीवुड से जुड़े एक एक इंसान को झटका दे गई है। किसी को भी विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अब श्रीदेवी नहीं रहीं। मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में उनके अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया है।

क्या स्टार्स और क्या फैन्स, लोग श्रीदेवी को आखिरी बार देखने के लिए जमावड़ा लगाए हुए हैं। हर कोई भावुक है। अंतिम दर्शन को पहुंची विद्या बालन और रेखा तो फूट फूटकर रोने लगीं।

sridevi-last-rites-rekha-vidya-balan-break-down-while-meeting-jahnvi-khushi

विद्या बालन ने श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही अपना दुख ज़ाहिर किया था कि जिसके कारण मैं बॉलीवुड में आई वो ही आज दुनिया में नहीं रहीं।

गौरतलब है कि हाल ही में विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु में विद्या ने हवा हवाई पर श्रीदेवी को ट्रिब्यूट भी दिया था। वहीं उनकी मौत की खबर सुनकर, रेखा उन चंद लोगों में से थीं जो सबसे पहले बच्चियों से मिलने भागीं।

आज श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करते ही रेखा का भी दिल भर आया। जब श्रीदेवी चेन्नई से मुंबई आई थीं तो इस शहर के बारे में कुछ नहीं जानती थीं। ना ही हिंदी ना ही अंग्रेज़ी। उस वक्त रेखा ने उन्हें अपने आंचल में पनाह दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X