#JustIn: श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री से 45 बसों में 10 हज़ार फैन्स
श्रीदेवी की मौत से बॉलीवुड सदमे में हैं तो फैन्स भी उनके इस तरह अचानक जाने से अवाक हैं। जहां, श्रीदेवी हिंदी फिल्मों पर राज करती थीं वहीं साउथ में भी वो सुपरस्टार थीं।
श्रीदेवी ने 72 तमिल, 81 तेलुगू, 23 मलयालम फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने 6 कन्नड़ फिल्मों में भी काफी काम किया है। कमल हासन और रजनीकांत के साथ श्रीदेवी को देखना फैन्स को बेहद पसंद था।

खबर है कि उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि देने, हैदराबाद और चेन्नई से 45 बसों में करीब 10 हज़ार फैन्स कल रात निकले हैं। ये सभी फैन्स, मुंबई के सेलिब्रेशन ग्राउंड में उनके अंतिम दर्शन के लिए आ रहे हैं।
वहीं, बॉलीवुड के सदस्य भी लगातार श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे हैं। 12.30 तक उनके पार्थिव शरीर को यहां रखा गया है। जिसके बाद उनके अंतिम यात्रा की तैयारी की जाएगी।
वहीं फैन्स की शिकायत भी है कि वो काफी देर से अंतिम दर्शन करने के लिए लाइन में लगे हैं लेकिन उन्हें श्रीदेवी के दर्शन मिले ही नहीं।


Click it and Unblock the Notifications