मालदीव में नया साल मना रही हैं श्रीदेवी अपनी खूबसूरत बेटियों संग!
बॉलीवुड के लगभग सभी सेलिब्रिटीज नये साल पर मुंबई की भीड़ भाड़ से कहीं दूर और मीडिया की नज़रों को चुराकर कहीं शांत जगह पर नया साल मनाने गये थे। अधिकतर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नये साल पर देश से बाहर खूबसूरत नज़ारों के बीच में रहे तो वहीं कुछ सेलिब्रिटीज ने देश में ही कुछ शांत जगहों को चुनकर वहां पर अपने पूरे परिवार के साथ नया साल सेलिब्रेट किया। श्रीदेवी ने भी देश से बाहर मालदीव में नया साल मनाने का फैसला किया। इन तस्वीरों में श्रीदेवी बहुत ही फिट और खूबसूरत नज़र आ रही हैं। उन्होंने काले रंग का स्विम सूट पहना है और वहीं दूसरी और उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी ने भी शॉर्ट पैंट्स पहने हैं।
कुछ समय पहले ही श्रीदेवी के घर में आग लगने की खबर भी आई थी। मुंबई में श्रीदेवी और बोनी कपूर के घर में छोटी सी आग लग थी जिसकी वजह से कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन कुछ कीमती सामान जरुर जल गया। उस समय घर को ठीक कराने के लिए बोनी कपूर सहित पूरे परिवार को कुछ समय के लिए घर से शिफ्ट करना पड़ा। बोनी कपूर की मां संजय कपूर के घर में शिफ्ट कर गयीं तो श्रीदेवी और उनकी बेटियां अपने पड़ोसी और करीबी दोस्त राजकुमार संतोषी के घर में शिफ्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications












