..................... Sridevi, Kajol and Alia Bhatt scenes from Zero leaked, pictures and videos go viral - Hindi Filmibeat

LEAKED: ज़ीरो में आखिरी बार ठहाके लगाती दिखीं श्रीदेवी, दुखी हुए फैन्स, तस्वीरें - वीडियो वायरल

Recommended Video

Zero: Sridevi makes you EMOTIONAL again with Shahrukh Khan's Zero; Here's how | FilmiBeat

शाहरूख खान की फिल्म ज़ीरो रिलीज़ हो चुके हैं और फैन्स को एक लाइन से फिल्म को नकारने में भी कोई गुरेज़ नहीं हो रहा है। लेकिन एक बात से सब सहमत हैं। वो है आखिरी बार परदे पर श्रीदेवी को देखना। फिल्म में श्रीदेवी आखिरी बार परदे पर दिखीं और ज़ीरो उनके करियर की आखिरी फिल्म बन गई।

अब फिल्म से श्रीदेवी का कैमियो सीन लीक हो चुका है। कुछ फैन्स ने उत्तेजित होकर ज़्यादा उत्साह में 12 - 15 सेकंड का ये सीन ट्विटर पर डाल दिया है। हालांकि हम फिल्म से आपको ये सीन तो नहीं दिखा सकते लेकिन फैन्स ने कुछ तस्वीरें ज़रूर ट्विटर पर डाल दी हैं। और सारी तस्वीरें तेज़ी से रिट्वीट की जा रही हैं।

sridevi-kajol-alia-bhatt-scenes-from-zero-leaked-pictures-and-video-go-viral

इस सीन में श्रीदेवी करिश्मा कपूर के साथ नज़र आ रही हैं और आखिरी बार ठहाके लगाती दिख रही हैं। वहीं सीन में बऊआ और श्रीदेवी के बीच एक डायलॉग भी है। ज़ीरो की शुरूआत भी श्रीदेवी को ट्रिब्यूट देकर की गई है। जब उन्होंने फिल्म का कैमियो शूट किया था तो किसी ने नहीं सोचा था कि ये उनका आखिरी सीन बन जाएगा।

इसी के साथ फिल्म से आलिया भट्ट और काजोल के सीन की तस्वीरें भी बाहर हो चुकी हैं। ये सारी तस्वीरें एक ही सीन की नज़र आ रही हैं और ऐसा लग रहा है कि शायद बऊआ सिंह, अपनी फेवरिट सुपरस्टार बबीता कुमारी यानि कि कैटरीना कैफ को ढूंढते हुए किसी बॉलीवुड पार्टी में पहुंच चुके हैं।

श्रीदेवी को स्क्रीन पर देख फैन्स काफी भावुक हो गए। वहीं इस सीन में वो अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में बात करती दिख रही हैं और फैन्स उन्हें देख कर फिदा हो गए। शायद एक आखिरी बार। जानिए मौत के बाद, किन किन सुपरस्टार्स की फिल्में हुईं रिलीज़ -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X