करण जौहर से नाराज हैं ये सुपरस्टार..कारण है बेटी की डेब्यू फिल्म!
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के डेब्यू की खबरें पिछले काफी समय से मीडिया में आ रही हैं। लंबे अरसे से बातें चल रही थी कि जल्द ही करण जौहर जाह्नवी को शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ लॉन्च करेंगे। लेकिन उन्होंने अभी तक किसी तरह की अनाउंसमेंट नहीं की है।
करण जौहर ने पिछले दिनों रणबीर-आलिया की ब्रह्मामस्त्र और अक्षय कुमार के साथ केसरी की अनाउंसमेंट की। फिलहाल जाह्नवी कपूर की फिल्म पर वो काम कर रहे हैं दो दरअसल मराठी फिल्म सैराट की रीमेक होगी।

जाह्नवी कपूर की फिल्म अनाउंस ना करने की वजह से श्रीदेवी खासी नाराज हैं। वो चाहती हैं कि कम से कम करण जौहर फिल्म की घोषणा कर दें लेकिन करण जौहर असल में सैराट फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करना चाहते हैं और सबकुछ फाइनल होने के बाद ही फिल्म की घोषणा करना चाहते हैं।
Recommended Video

ऐसा माना जा रहा है दीवाली बैश के दौरान श्रीदेवी ने करण जौहर से इसके बारे में बात भी की। अब देखना ये होगा कि आखिरकार करण जौहर कब जाह्नवी के ग्रैंड डेब्यू की घोषणा करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications